फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने गिराया मकान, भाजपा नेता ने दिया धरना

Wed, 25 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका ने डीएवी स्कूल, नीलोखेड़ी के समीप डेहा कॉलोनी में एक मकान को गिरा ही दिया। मोबाइल पर सिफारिशों का लंबा दौर चला। अवैध मकान के गिरने पर भाजपा एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण परोचा ने बगावती सुर अपना लिया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। नपा सचिव बलबीर रोहिला के निलंबन की मांग को लेकर नपा कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नपा सचिव बलबीर रोहिला के नेतृत्व में नपा की एक टीम डेहा कॉलोनी में दोपहर ठीक 12:00 बजे पहुंच गई। टीम के साथ तहसीलदार राधे श्याम भी शामिल रहे। किसी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। नपा सचिव ने बताया कि डेहा कॉलोनी में उग्र सैन नामक एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर पक्का मकान बना लिया था। अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर 30 सितंबर 2016 को उग्रसेन को नोटिस भेजा गया, लेकिन अवैध कब्जा धारी ने कब्जा गिराने के स्थान पर अदालत की शरण ले ली, लेकिन अदालत से स्थगित आदेश नहीं मिलने पर नपा घटना स्थल पर मकान गिराने के लिए पहुंच गई। दूसरी तरफ उग्र सैन का कहना है कि मामला अदालत में लंबित है और अगली तिथि 02 फरवरी को लगी हुई है।

सिफारिशों का दौर
अवैध कब्जा गिराने को लेकर टीम के पहुंचने की खबर भाजपा एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण परोचा को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। लंबी बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान कृष्ण परोचा ने कई जगह मोबाइल पर बातचीत की। 2 घंटे तक चली बातचीत के बाद आखिरकार नपा सचिव ने जेसीबी की मदद से मकान को गिरा दिया। नाराज भाजपा उपाध्यक्ष ने मकान गिराने के बाद सरकार तथा नपा सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दर्जनों साथियों के साथ नपा कार्यालय पहुंचे और सचिव के निलंबन को लेकर धरना शुरू कर दिया। कृष्ण परोचा का हना है कि वह पहले अपनी बिरादरी के साथ हैं, इसलिए उन्होंने नारेबाजी की है और नपा सचिव के निलंबन को लेकर धरना शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें