गांव प्योंत में आयोजित प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकाश पर्व को लेकर गांव प्योंत में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरु रविदास मंदिर कमेटी की ओर से 30 जनवरी को प्रभात फेरी का समापन किया जाएगा, जबकि 31 जनवरी को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि नगर कीर्तन का गांव में सभी धर्मों और जातियों के लोग स्वागत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। सत्संग मंडली, भजन मंडली, पंजाबी बैंड और गतका पार्टी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। नगर कीर्तन के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। ब्यूरो