फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महंगे सोने के दौर में 9 कैरेट बना ग्राहकों की पहली पसंद

Fri, 30 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सराफा बाजार में सोने के आभूषण खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं इसके बावजूद सराफा बाजार की रौनक कम नहीं हुई है। अब ग्राहक 24 और 22 कैरेट के महंगे सोने की बजाय 9 कैरेट वाले सोने के आभूषण खरीद रहा है। शहर के सराफा बाजार में अब 24, 22, 20 और 18 कैरेट के बाद 9 कैरेट सोना भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। जेएस ज्वैलर्स के संचालक पंकज का कहना है कि सोने के दाम भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हों, लेकिन ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आई है। रोजाना पहले की तरह लोग आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं, बस अब सोच बदल गई है। कई ग्राहक भारी कीमत चुकाने की बजाय 9 कैरेट सोने को ज्यादा व्यावहारिक विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन




पंकज बताते हैं कि 9 कैरेट सोना अब केवल फैशन ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की बदलती सोच का प्रतीक बन चुका है। कम बजट में स्टाइलिश और टिकाऊ आभूषण पाने की चाहत ने इसे खास बना दिया है। सर्राफ दीपक कपूर के अनुसार, 9 कैरेट सोने में 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है, जबकि शेष हिस्से में तांबा, चांदी और जस्ता जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं। इस मिश्रण से आभूषण देखने में शुद्ध सोने जैसे लगते हैं और मजबूती भी ज्यादा होती है। शुद्ध सोना जहां नरम होने के कारण जल्दी खरोंच खा सकता है, वहीं 9 कैरेट सोना अधिक टिकाऊ होता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन




वीरवार का सोने का भाव



9 कैरेट : 70,500 रुपये

18 कैरेट : 1,41,000 रुपये

20 कैरेट : 1,56,600 रुपये

22 कैरेट : 1,73,500 रुपये

24 कैरेट : 1,75,500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें