फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित होगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आदि गुरु पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के सहयोग से नगर कीर्तन तथा कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।
गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्र सिंह और महासचिव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने कहा कि गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की बैठक में गुरुपर्व की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में केंद्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री को आमंत्रित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को नगर कीर्तन शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे गुरुद्वारा डेरा कारसेवा और गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही से नगर कीर्तन का शुभारंभ होगा। कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल रोड, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड , पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा तक नगर कीर्तन निकलेगा। नगर कीर्तन में दशमेश अखाड़ा, वीर खालसा दल की गतका पार्टियां अपना जौहर दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर को गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में सुबह नौ बजे से कीर्तन दरबार में गुरु का दीवान सजाया जाएगा। कीर्तन दरबार में भाई हरपाल सिंह हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई गुरप्रीत सिंह पौंटा साहिब, ढाडी जत्था भाई जसबीर सिंह, कीर्तन भाई गुलाब सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, कीर्तनी भाई गुरमेज सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माडल टाउन गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें