फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजस्थान के नाबार्ड अफसरों ने सीखीं नई तकनीक

Wed, 16 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता के मामले में पंजाब के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है, पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण दुग्ध उत्पादन अधिक है लेकिन प्रति पशु दुग्ध उत्पादकता कम है। समस्याओं का निदान तलाशने के लिए राजस्थान के राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), के जिला विकास प्रबंधकों (डीडीएम) का एक दल करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) पहुंचा। यहां वैज्ञानिकों ने नई तकनीकों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में नाबार्ड राजस्थान के 34 अधिकारियों का दल मुख्य महाप्रबंधक डॉ. राजीव सिवाच की अगुवाई में पहुंचा। यहां उनकी एक बैठक हुई। जिसमें एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्य महाप्रबंधक डॉ. राजीव सिवाच ने यह भी स्वीकार किया कि राज्य को कम दूध उत्पादन क्षमता, उच्च उत्पादक नस्लों की सीमित उपलब्धता, कठोर जलवायु, चारे की कमी और वैज्ञानिक डेयरी पद्धतियों की जानकारी के अभाव जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। डेयरी प्रसार प्रभाग के प्रमुख डॉ. गोपाल सांखला, संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. एके सिंह, संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. राजन शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन यादव ने भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें