फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशीली दवाओं के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ पकड़े गए दो आरोपियों के तीसरे साथी को पुलिस ने छह माह बाद गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि गांव मलिकपुर निवासी मनजीत को सोमवार की रात को घरौंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपी रतन सिंह और सुखविंदर सिंह को 29,400 लोमोटिल नशीली गोलियां व 4,920 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ 26 जनवरी को थाना घरौंडा में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मनजीत तीसरा आरोपी था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें