फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: योग लीग में म्हारी छोरियां नै दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया 10 का दम ''वूमेन लीग योगासन'' में प्रदेश की बेटियों ने दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते। उन्होंने कठिन आसनों को आसानी से करते हुए पंजाब और जम्मू कश्मीर की बेटियों को मात दी। करनाल के डॉ. गणेशदास डीएवी महिला शिक्षण संस्थान में हुई प्रतियोगिता में ट्रेडिशन श्रेणी में भतेरी और लावण्या व आर्टिस्टिक में मनीषा और प्रेरणा प्रथम रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एनवाईएसएफ के निर्देशन में हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से हुई प्रतियोगिता में कुल 168 बेटियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया और समापन समारोह में सांसद संजय भाटिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पंजाबी अकादमी हरियाणा के उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, कॉलेज की प्रिंसिपल राकेश संधु विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल योगासन स्पोर्टस फेडरेशन के महासिचव एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने की। इस अवसर पर तहसीलदार ललिता, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, रजनीश चोपड़ा, राजनाथ, कोमल कौशिक, कोमल वर्मा, नीरज सोंधी, सुनील शर्मा, उमेश नारंग, योग शिक्षक अश्विनी मिश्रा आ दिनेश शर्मा सहित काफी संख्या में योग प्रेमी मौजूद रहे।



सांसद ने दी 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन को एमपी लैड से 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन




ओलंपिक में शामिल हो सकते हैं मलखंभ और योग

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि ओलंपिक खेलों को भारत में करवाने को लेकर भारत सरकार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। लगभग 125 वर्षों के बाद भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मलखंभ व योगासन को ओलंपिक खेल में शामिल करवाने को प्राथमिक सूची में रखा गया है। हरियाणा मात्र ऐसा प्रदेश है जहां योग को पहली से 10वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। हरियाणा खेलों की भूमि रहा है, इसलिए 100 शहरों में करनाल को चुना गया है।



ये रहे परिणाम

ट्रेडिशन श्रेणी

- 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग : भतेरी प्रथम, मधुद्वितीय, प्रियंका तृतीय।

- 18 वर्ष से नीचे आयु वर्ग : लावण्या प्रथम, विधि द्वितीय, सेजल तृतीय।

आर्टिस्टिक सिंगल श्रेणी

- 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग : मनीषा प्रथम, रेणु द्वितीय, स्नेहलता तृतीय।

- 18 वर्ष से नीचे के आयु वर्ग : प्रेरणा प्रथम, सलोनी द्वितीय, रिशिका तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें