फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उपहार में म्यूजिकल फाउंटेन और एरोमा सेट पहली पसंद

Sun, 19 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिवाली पर मिठाइयों के साथ उपहार की भी खरीद की जा रही है। उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। घर के लिए म्यूजिकल फाउंटेन और एरोमा सेट की खरीद की जा रही है। आकर्षक पैकिंग वाले फ्लावर पॉट्स, शोपीस, देवी-देवताओं की मूर्तियां, रंग बदलने वाला लैंप, घड़ियां उपहार के लिए पहली पसंद बनी हुई हैं।
दुकानदार विजय चौधरी ने बताया कि इस बार उपहारों में कई नए आकर्षण हैं। म्यूजिकल फाउंटेन को काफी पसंद किया जा रहा है। झरने के साथ संगीत सुकून देता है। कीमत एक हजार से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक है। एरोमा डिफ्यूज़र सेट्स, रूम फ्रेशनर पैक, और होम फ्रेगनेंस गिफ्ट बॉक्स की बिक्री भी अच्छी हो रही है। कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में इन सेट्स की मांग सबसे अधिक है। ग्राहक मित्रों को उपहार में देने के लिए अलग-अलग थीम पर सीनरी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियां और शुभ-लाभ फ्रेम की भी मांग
दीवाली जैसे शुभ अवसर पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, शुभ-लाभ फ्रेम और पूजा थाली सेट्स की मांग अधिक है। धातु, फाइबर, क्रिस्टल और गोल्डन फिनिश में ये प्रतिमाएं 400 से 2500 रुपये की रेंज में बिक रही हैं। पूजा गिफ्ट किट, जिसमें थाली, कलश, घंटी और फ्रेम शामिल होता है, की मांग अधिक है। इन सेट्स की कीमत 800 से 2000 रुपये तक है।


ये उपहार उपलब्ध
फ्लावर पॉट्स : 300- 5000 रुपये
म्यूजिकल फाउंटेन : 1000–5000 रुपये
लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं : 400–2500 रुपये
शुभ-लाभ फ्रेम, वॉल डेकोर : 150–700 रुपये
पूजा थाली सेट : 500–1500 रुपये
डेकोरेटिव बाउल सेट : 250–800 रुपये
एरोमा डिफ्यूजर सेट : 400–4000 रुपये
मिनी इनडोर प्लांट गिफ्ट : 300–1000 रुपये
ड्राई फ्रूट गिफ्ट बॉक्स : 400–2000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें