फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थर मारकर व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंद्री के गांव खेड़ी जाट्टान के रूप में हुई है। पुलिस का अनुमान है कि शराब पीने में हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक होटल में काम करने वाले जसवंत ने बताया कि 23 जनवरी की रात को करीब दस बजे मछली की दुकान के समीप उसे एक व्यक्ति के कराहने की आवाज आ रही थी। वह होटल से नीचे उतरकर आया तो देखा कि एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा था, जिसके सिर और मुंह पर चोट लगी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने उस व्यक्ति की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की। सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि मृतक की शिनाख्त इंद्री के गांव खेड़ी जाटान के रूप में हुई। मृतक की बहन सीमा ने उसकी पहचान की है कि मृतक का नाम जगबीर है। वह काफी समय से गांव से बाहर रहता था और मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें