गांव बोहसा खालसा के समीप पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को साइड मार दी। जिससे कार सवार की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जगदीश चंद्र निवासी घोलपुरा थाना निगदू ने बताया कि 24 जनवरी रात 8 बजे उसके भाई का बेटा शीशपाल कार में अपने खेत गांव बोहसा खालसा गया था। वापस लौटते समय करीब 9 बजे डेरा राजपाल के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली बोहली गांव की तरफ से गांव घोलपुरा की तरफ आ रही थी। जब शीशपाल कार से ट्राली को क्रास करने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा कार में मार दिया। जिससे शीशपाल की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। आसपास के ग्रामीणों ने शीशपाल को कार से निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।