फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर जहर निगलकर की आत्महत्या

Wed, 28 Sep 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-13 एक्सटेंशन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने टीवी पर शबद कीर्तन लगा तेज आवाज कर पत्नी पर पेचकस और कैंची से दो दर्जन वार उसकी हत्या कर डाली। वारदात के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। वारदात की सूचना के बाद एसपी पंकज नैन व एफएसएल टीम की ने मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। पुुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कालेज में रखवाए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है दोनों की यह दूसरी शादी थी और बच्चों की देखभाल को लेकर दोनों में विवाद रहता था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


सेक्टर 13 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबरक 745 में डिपो संचालक सतीश सचदेवा (42) व उसकी पत्नी सुषमा देवी (40) रहते थे। दोनों की यह दूसरी शादी थी। पुलिस के अनुसार, सतीश ने एक लड़का रीतिक गोद लिया हुआ है, जबकि सुषमा से एक लड़की है। पुलिस के अनुसार पति पत्नी में गोद लिए लड़के को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। नौवीं में पढ़ने वालेरीतिक को परिजनों ने ओपीएस स्कूल के हास्टल में छोड़ा हुआ है, जबकि उनकी बेटी दिव्वा गुरुनानक गर्ल्स स्कूल में नौंवी में पढ़ती है। दिव्या सुबह स्कूल चली गई।

दोपहर को जब वह 11 बजे घर पहुंची तो एलईडी की तेज आवाज में शब्द कीर्तन बज रहे थे। जैसे ही वह घर पहुंची तो उसके पिता बाहर खून से लथपथ थे और मां अंदर मृत पड़ी थी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पुलिस ने सतीश को ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में एसपी पंकज नैन, डीएसपी जितेंद्र गहलावत व थाना प्रभारी मनोज कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। पुलिस ने घटनास्थल से पेचकश, कैंची व एक कटार बरामद की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डाक्टरों का कहना है कि मृतक महिला के शरीर पर दो दर्जन से भी ज्यादा चोट के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि गोद लिए बच्चे को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डीएसपी जितेंद्र गहलावत का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। 
विज्ञापन


दोनों ने की हुई थी दूसरी शादी
दंपति की बेटी दिव्या ने बताया कि उसकी मम्मी ने यह दूसरी शादी की थी। उसने बताया कि उसकी मम्मी की पहली शादी प्रेम वासी सुभाष गेट से हुई थी। उसके जन्म के बाद उसके पापा प्रेम की मौत हो गई थी। उसके बाद दोनों मम्मी बेटी मोती नगर में रहती थी। दो साल पूर्व उसकी मम्मी ने सेक्टर 13 एक्सटेंशन वासी सतीश सचदेवा से शादी की थी। सतीश सचदेवा की भी पहले शादी हुई थी। उसकी भी पहली पत्नी की मौत बीमरी के कारण हो चुकी थी। इसलिए दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। बेटी दिव्या ने बताया कि उसके मम्मी पापा दोनों डिपो हॉल्डर थे। उसकी सुषमा का नीलोखेडी के पोल्ट्री एरिया में अनाज का डिपो है। मंगलवार और शुक्रवार को वह वहां जाती थी। जबकि उसके पापा सतीश का डिपो करनाल में ही है और वह इसके साथ प्रोपर्टी डीलर का काम भी करते है। उनका सेक्टर 4 में ऑफिस है।
विज्ञापन

 ----------
सोम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें