फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक की मौत के मामले में हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-8 स्थित अटल पार्क के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिले श्याम सुंदर के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस पहले इसे हादसा बता रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिव कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय श्याम सुंदर कुल्लू में एक ढाबे पर काम करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। सोमवार शाम को वह घर से यह कहकर निकला था कि उसके दोस्त का एक्सिडेंट हो गया है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने जब उसके पास फोन किया तो उसने कहा कि वह आ रहा है। इसके बाद जब 11 बजे परिजनों ने फोन किया तो फोन नहीं उठाया। फिर एक युवक उनके घर आया और बताया कि श्याम सुंदर का एक्सिडेंट हो गया है। श्याम सुंदर के पिता मौके पर पहुंचे तो सेक्टर-8 अटल पार्क के समीप उसके बेटे का शव है। पुलिस का कहना था कि हादसा हुआ है लेकिन परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें