देर रात बदमाशों ने समाजसेवी गुरविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरविंद्र सिंह के माथे और गर्दन में तीन गोलियां मारीं। हत्या करने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर गांववासी पहुंचे। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। ग्रामीण घायल गुरविंद्र सिंह को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मंधार में फिर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना छप्पर पुलिस सहित, रादौर डीएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गया। खबर लिखें जाने तक यह पता नहीं लग पाया था कि गुरविंद्र को गोली किसने और किस कारण से मारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं देर रात तक परिजनों के बयान लिए जा रहे थे। परिजनों के अनुसार गुरविंद्र सभी के दुख सुख में काम आता था। उसके साथ जिसने भी यह रंजिश निकाली पुलिस जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करें। गांव के लोगों के अनुसार शाम के समय गुरविंद्र गांव में एक सुविधा सेंटर पर बैठा था। वहां पर बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने आते ही गुरविंद्र पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली उनके माथे पर लगी। वही दो गोलियां गर्दन के पास लगी। इससे वे वहीं पर खून से लथपथ होकर गिर गए। परिवार के लोग उन्हें जब तक अस्पताल लेकर आए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीआईए की टीमें भी पहुंची हुई थी।