फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका करेगी सरस्वती तीर्थ का रखरखाव

Wed, 09 Oct 2013 12:01 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ के रखरखाव तथा साफ-सफाई का जिम्मा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से वापस लेकर नगर पालिका पिहोवा को सौंपा दिया है।
विज्ञापन


अहम पहलू यह है कि जिला कुरुक्षेत्र के ग्रामीण आंचल में स्थित तीर्थों की देखभाल करने की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से लेकर ग्राम पंचायतों को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस का खुलासा उपमंडल अधिकारी एचसी भाटिया ने किया है।

एसडीएम ने कहा कि पूरी दुनिया में पिहोवा शहर धर्मक्षेत्र के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इसलिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरस्वती तीर्थ के साथ साथ ग्रामीण आंचल में स्थित तीर्थों की उचित देखभाल करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन


राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई बोर्ड के प्रबंधक मंडल की 79वीं बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विशेष आग्रह पर सरस्वती तीर्थ पिहोवा पर साफ सफाई व रखरखाव का कार्य नगरपालिका पिहोवा को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गांव में बोर्ड की ओर से विकसित किए गए तीर्थों की देखभाल और रखरखाव का कार्य संबंधित पंचायताें को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सरस्वती तीर्थ पर बोर्ड द्वारा वर्तमान में तीर्थों की विद्युत व्यवस्था की देखभाल, तीर्थ में पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेलों का संचालन एवं समय समय पर सरोवर में पानी डालना व निकालना, तीर्थ परिसर एवं मेला एरिया में साफ सफाई, बागवानी, शौचालय खंडों की देखभाल आदि कार्यों को करवाया जा रहा है।

इस तीर्थ की देखभाल और रखरखाव सभी कार्यों को नगरपालिका शीघ्र टेकओवर कर लेगी। इसके लिए नगरपालिका के सचिव को सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नियमानुसार दैनिक वेतन पर कर्मचारी रखने के लिए कहा है।  उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं ओर शहरवासियों से भी अपील की है कि वे तीर्थ के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दे।

दोगुनी हुई धान की आवक
एसडीएम एचसी भाटिया ने कहा कि अधिकारी मंडियों में धान की खरीद की बराबर चेकिंग कर व्यवस्थाओं का मुआयना किया जा रहा है। इस सीजन में गत वर्ष की अपेक्षा दोगुनी आवक हुई है। गत वर्ष की अपेक्षा इस्माईलाबाद मंडी में 200 प्रतिशत और पिहोवा मंडी में 190 प्रतिशत आवक हुई है। उन्होंने किसानों से धान को सुखाकर मंडियों में लाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें