फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से हर मंगलवार मनाया जाएगा कार फ्री डे

Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगिरी के सफल आयोजन के बाद अब शहर में कार फ्री डे की भी शुरुआत हो रही है। आगामी 17 नवंबर से हर मंगलवार को कार फ्री डे होगा और इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके साथ ही शहर की चुनिंदा सड़कों को कार व दोपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। शहर की सड़कों पर मंगलवार को केवल साइकिल से ही जाया जा सकेगा। अगर कोई नियमों को तोड़ेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी एसपी पंकज नैन ने दी। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसपी ने बताया कि गुड़गांव की तर्ज पर करनाल पुलिस ने भी आगामी 17 नवंबर से हर मंगलवार को कार फ्री डे मनाने का फैसला किया है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। एसपी पंकज नैन ने बताया कि उनका मकसद यह नहीं है कि आमजन को इससे किसी भी प्रकार की परेशानी हो परंतु अच्छे भविष्य की कल्पना से इसकी शुरुआत की जा रही है।

एसपी पंकज नैन ने बताया कि कार फ्री डे का मुख्य मकसद ट्रैफिक समस्या से निजात पाना, लोगों को प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाना है। इससे कार्यक्रम से करनाल को अवैध पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। एसपी पंकज नैन ने बताया कि हर मंगलवार को करनाल पुलिस द्वारा पूरे शहर में अवैध पार्किंग में खड़ी हर गाड़ी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


इन सड़कों पर नहीं जा सकेंगे वाहन
इस दौरान हर मंगलवार को पुराने राहगिरी वाले स्थान पर कोई भी व्यक्ति कार या दोपहिया वाहन वर्जित क्षेत्र में नहीं ले जा सकता है। ये स्थान कुंजपुरा रोड, एचडीएफसी बैंक से लेकर पूरा कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक से लेकर कमेटी चौक, कमेटी चौक से पुरानी तहसील मार्केट तक कोई भी वाहन नहीं आ सकता। इस दौरान सुविधा के लिए लोग साइकिल का इस्तेमाल कर सकते है या ई रिक्शा से अपने निर्धारित स्थान पर जा सकते हैं।

रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगे सीएम
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन एक नवंबर को किया जाएगा। इसमें सीएम मनोहर लाल भाग लेंगे। यह जानकारी एसपी पंकज नैन ने दी। उन्होंने बताया कि यह दौड़ सेक्टर में राहगिरी स्थल पर होगा और करीब ढाई किलोमीटर दौड़ होगी। एसपी ने बताया कि मैराथन दौड़ को लेकर सुरक्षा व अन्य बंदोबस्त कर लिए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 7 बजे होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें