नीलोखेड़ी। नगरपालिका चुुनाव संपन्न होने के करीब 20 माह बाद उपाध्यक्ष मिलने की उम्मीद बनी है। हालांकि, नपा उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर इससे पहले दो बार तारीख निश्चित की गई थी, लेकिन किसी कारणवश चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
एक बार फिर नपा उपाध्यक्ष पद के चुनने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 16 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इस संदर्भ में नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी ने नपा चेयरपर्सन सनमीत कौर आहूजा सहित सभी पार्षदों को पत्र लिखकर सुबह 11 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 16 नवंबर को नए नपा उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सकता है। संवाद