फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर निगम ने 3000 लोगों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में पानी के बिल बकायेदारों, गलत कनेक्शन व बिना पानी मीटर वाले उपभोक्ताओं को निगम कमी ओर से नोटिस थमाया जा रहा है। अभी तक निगम की ओर से शहर में ऐसे तीन हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद पानी व सीवरेज कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा से राशि भरने व सभी दस्तावेज पूरे करने पर ही कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की रिपोर्ट अनुसार जिले के लाखों उपभोक्ताओं पर पानी का 1.35 करोड़ रुपये बिल बकाया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को लगातार बिल जारी किए जाते रहे हैं लेकिन उनकी ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे देखते हुए अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निगम की ओर से 50 हजार रुपये से ऊपर के बिल बकायेदारों को यह नोटिस दिए जाने हैं। निगम की रिपोर्ट अनुसार जनवरी से दिसंबर 2024 तक के करीब 4.10 करोड़ रुपये के बिल जारी किए गए हैं, इनमें से करीब दो करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। अभी तक नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन का समय दिया गया है। तय अवधि में महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं करने पर निगम की ओर से पानी व सीवरेज कनेक्शन काट दिया जाएगा। - सतीश शर्मा, कार्यकारी अभियंता एवं तकनीकी विशेषज्ञ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें