फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छाएंगे बादल, आज हो सकती है हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार को भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सोमवार से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में 28 से घटकर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार को भी मंगलवार जैसा ही मौसम रह सकता है लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें