फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने खींची लक्ष्मण रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने दुकानदारों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। अब कर्ण गेट बाजार के दुकानदार शुक्रवार तक दुकानों के शटर से पांच फीट तक सामान रख सकेंगे। ये सामान पीली पट्टी के अंदर होना चाहिए। अगर बाहर हुआ तो निगम की टीम रेहड़ी-फड़ी के साथ दुकानदार का भी चालान करेगी।
दूसरी ओर इस व्यवस्था का नगर निगम की टीम शनिवार को निरीक्षण करेगी। अगर सब कुछ सही रहा तो इसे लागू किया जाएगा वरना पहले की तरह अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी। बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर व्यवस्था बनाने को लेकर मंगलवार को कर्ण बाजार के प्रधान, दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों, मेयर, निगम आयुक्त और अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

इसमें पार्षद एवं बाजार प्रधान संकल्प भंडारी ने अतिक्रमण पर मास्टर प्लान बनाकर दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अतिक्रमण भी खत्म होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। भंडारी ने प्रस्ताव रखा कि बाजार में दुकानदारों को दुकान के शटर के पांच फुट तक सामान रखने दिया जाए।
विज्ञापन

इसमें दुकान के साथ रेहड़ी-फड़ी तक लगवाने की अनुमति हो। अगर पांच फुट के बाहर अतिक्रमण करते हैं तो निगम चालान करें। ये चालान केवल रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले का ही नहीं साथ में उस दुकानदार का भी किया जा सकता है। भंडारी ने ये भी कहा कि वे बाजार में ई-रिक्शा और ऑटो को बंद करवाने को लेकर एसपी से भी मिलेंगे। संकल्प भंडारी ने कहा कि नगर निगम की टीम अब बाजार में जाकर रेहड़ी-फड़ी और दुकानदारों का सामान जब्त न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें