फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल कैनाल टूटी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
करनाल सेक्टर 5 में टूटे मुगल कैनाल को पाटती जेसीबी।
विज्ञापन
शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण जहां शहर की निकाली व्यवस्था जवाब दे गई, वहीं पूरे शहर की निकासी करने वाली मुगल कैनाल टूटने की सूचना से शहरवासियों और नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कट को पाटा गया। इससे पहले, सेक्टर-5 के ग्राउंड में काफी मात्रा में पानी भर गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। पूरे शहर के पानी की निकासी मुगल कैनाल से होती है। शहर का पानी मुगल कैनाल में गिरता है और इससे होता हुआ यमुना में गिरता है। सुबह करीब 11 बजे पानी ज्यादा होने के कारण मुगल कैनाल जीटी रोड से पार सेक्टर-5 के पास ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे पानी का बहाव सेक्टर-5 के ग्राउंड में शुरू हो गया। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम को दी। मुगल कैनाल के टूटने की सूचना मिलते ही निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस पर निगम के कार्यकारी अभियंता, जेई रामनिवास समेत अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान जेसीबी की मदद से कट को पाटा गया है। गनीमत रही कि समय पर इस कट को बंद कर दिया गया, अगर देरी होती तो इससे पानी सेक्टर के घरों में भी पहुंच सकता था। इस बारे में डीएमसी धीरज कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही अमला मौके पर पहुंच गया था, तुरंत स्थिति को कंट्रोल में कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें