पिहोवा। गांव अरुणाय में एक बोरिंग मशीन के नीचे दबने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक ट्रैक्टर के पीछे बोरिंग मशीन जोड़ी हुई थी। जब एक मोटरसाइकिल चालक साइड से गुजर रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बोरिंग मशीन पलट गई।
मोटरसाइकिल चालक उसके नीचे दब गया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह निवासी छज्जूपुर के रूप में हुई है जो अरुणाय मंदिर में पूजा करने जा रहा था। बडी मुश्किल से मोटरसाइकिल चालक को बोरिंग मशीन के नीचे से निकाला गया और उसके परिजनों को सूचना दी। संवाद