फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान, मकान और पशुबाड़े से मोटरसाइकिल व सामान चोरी

Thu, 14 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग तीन मामलों में चोरों ने एक दुकान से सामान, मकान से रुपये व पशुबाड़े से मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव हंसुमाजरा निवासी लखबीर सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 11 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव स्थित उसकी दुकान से घरेलू सामान चोरी करके ले गए। आरोपियों ने कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ली। उसे करीब 28 हजार रुपये नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में खुराना रोड कैथल निवासी संदीप ने सिटी थाना में शिकायत दी कि 10 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके घर से 85 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी बलजोर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में पूंडरी निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से एक मोटरसाइकिल, चारा काटने वाली मशीन की मोटर, लोहा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसे करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें