फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोक अदालत में अधिक मुकदमों का निपटारा करने के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला न्यायिक परिसर सहित उपमंडल असंध, घरौंडा व इंद्री में 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा की अध्यक्षता में वीरवार को जिला न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में सभी न्यायाधीशों की बैठक का आयोजन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि बैठक में सभी को लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों का निपटारा करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से गांधी चौक में चालान ड्राइव का आयोजन किया। ट्रैफिक निरीक्षक रोशन लाल, ब्रह्म पाल, जोगा सिंह, सतबीर सिंह, संजीव व बलराम सिंह सहित ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। आज्ञा पाल, पैरा लीगल वालंटियर ने टीम के साथ जन साधारण को 13 दिसंबर को जिला न्यायालय व सब डिवीजन इंद्री, असंध और घरौंडा में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में पैनल अधिवक्ता मोनिका व फ्रंट ऑफिस कोर्डिनेटर बलकार सिंह ने जिला न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क लगाकर जन साधारण को 13 दिसंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत व लोक अदालतों में निपटाए जाने वाले मामलों के फायदे के बारे जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें