फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए मां की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन और पैसों के लिए रिश्तों में भी दरारें आने लगी हैं। जमीन के लिए पहले अपनी मां और फिर मां की मदद के लिए आई बहन और मामा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शामगढ़ की मायादेवी ने आरोप लगाया कि उसका बेटा सुरेश जमीन पर बुरी नीयत रखता है। जमीन-जायदाद पर कब्जा करने के चक्कर में मुझे जान से मारने की फिराक में है। पूरी काश्त भूमि का ठेका भी नहीं देता। मैं भूमि का ठेका लेने गई तो मुझ पर जानलेवा हमला किया। 7 जून को तरावड़ी थाने में इसकी शिकायत भी दी थी। बाद में मैने अपनी लड़की रीना और भाई राजा को मदद के लिए बुलाया। ताकि बेटा ठेके के कुछ पैसे दे दे और मैं अपना पालन पोषण कर सकूं। लेकिन बेटे ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर खड़ी बाइक तोड़ दी और मुझे फिर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो
बच्चे को चोट लगने पर गनमैन पर हमला, वर्दी फाड़ी
करनाल। बच्चे को चोट लगने पर गनमैन पर हमला कर वर्दी फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरावड़ी थाने में दी शिकायत में सिपाही पवन कुमार ने बताया कि वह करनाल में बृज गुप्ता के पास बतौर गनमैन तैनात है। शाम करीब चार बजे वह बृज गुप्ता के साथ गांव नडाना (तरावड़ी) से निकल रहा था। अचानक गाड़ी के आगे बच्चा आ गया। उसके पांव पर चोट आ गई। मैं गाड़ी से नीचे उतर कर उसके घर वालों को समझाने लगा तो करीब 10 लोगों ने मुझ पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। आरोपियों में बच्चे का चाचा सलिंद्र व पिता सोहन लाल के अतिरिक्त अन्य लोग शामिल थे। -ब्यूरो
विज्ञापन

बाइकर्स ने जेसीबी संचालक ने 22 हजार लूटे
करनाल। जेसीबी मशीन के आगे बाइक अड़ाकर चालक से 22 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजीवपुरम के शक्ति सिंह ने बताया कि वह जेसीबी मशीन चलाता है। बसी गांव से पैसे लेकर घर आ रहा था। रात 10:30 बजे कालरम गांव के पास दो बाइक पर चार आदमी मिले। उन्होंने गाड़ी के आगे बाइक लगा कर 22 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें