फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का आधार : विधायक

Mon, 11 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते विधायक राम कुमार कश्यप। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मातृ दिवस पर रविवार को गांव बुटान में सेल्फी विद मदर मुहिम के तहत राज्य स्तरीय बेस्ट सेल्फी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक व सरकार के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज में मां का स्थान सर्वोपरि है। मां केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का आधार व संस्कार है। इस दौरान उन्होंने अपनी माता के साथ सबसे भावपूर्ण व श्रेष्ठ सेल्फी साझा करने वाले विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वैसे तो हर दिन मातृ दिवस होता है क्योंकि मां के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में माता व बुजुर्गों के प्रति सम्मान व स्नेह की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए कृतसंकल्प है। महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ उठाने की अपील की। इसमें मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सरपंच जोगिंदर कश्यप, सरपंच नरेश, सरपंच निशांत सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें