फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बढ़ाया हौसला तो चुनौतियों का किया सामना : बलराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकायन खिलाड़ी बलराज ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पेरिस ओलंपिक में नौकायन की रोइंग स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले घरौंडा के कैमला गांव निवासी बलराज पंवार रविवार को मूनक गांव की प्राइवेट अकादमी में पहुंचे। उन्होंने नौकायन की कयाकिंग कैनोइंग स्पर्धा से जुड़े खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन में पिता का निधन हो गया। चार बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी चुनौती बन गई। आय का साधन केवल खेती थी मगर मां ने हौसला बढ़ाया तो सभी चुनौतियों का सामना करते हुए नौकायन का अभ्यास जारी रखा। उन्होंने उत्तर कोरिया में आयोजित नौकायन की रोइंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ओलंपिक के लिए टिकट पक्का किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि खेलों को खेल के हिसाब से खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के टिप्स और सफलता हासिल करने के मूल मंत्र बताए। मौके पर कोच संदीप शेरा, कुलदीप राणा, प्रदीप कुमार, सलमदिन, रवि, राजेश व अकादमी के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें