फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां ने बेटी संग जहरीला पदार्थ निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा गांव में एक महिला ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर महिला के पति, सास सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र निवासी महिला के पिता बलवान सिंह ने बताया कि उसने अपनी 30 वर्षीय बेटी अंजू देवी की शादी 2011 में बसताड़ा के कुलदीप से की थी। कुलदीप करीब ढाई सालों से जर्मनी में रह रहा था। वह एक जनवरी को घर आया था। उसकी दिल्ली की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह उसके साथ शादी करने की बात कह रहा था। उसके साथ उसके घर वाले भी सहमत थे। इस कारण अंजू मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुलदीप ने अंजू को खर्चा देना भी बंद कर दिया था। वह उसे तलाक देने व घर से निकालने की धमकी दे रहा था।
महिला के पिता ने बताया कि अंजू ने उसे फोन पर यह बात बताई तो वह पांच जनवरी को बेटी के ससुराल आया था। वहां उसने कुलदीप और उसके परिवार वालों को घर बसाने के बारे में कहा था। लेकिन कुलदीप की मां निर्मला और चाचा कृष्ण ने यहां तक कह दिया कि वे कुलदीप की शादी उस महिला से कराएंगे, जिससे उसके संबंध हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर आ गया तो पता चला कि उसकी बेटी व दोहती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। उसकी बेटी के तीन बच्चे थे। जिनमें 10 वर्षीय बेटी जैस्मिन, 8 वर्षीय जानवी और छह वर्षीय सम्राट शामिल है। जहर निगलने से 10 वर्षीय जैस्मिन की मौत हो गई। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें