संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मां भगवती क्लब की ओर से दयालपुरा में श्री खाटू श्याम बाबा के कीर्तन में कलाकार हिमांशु शर्मा ने चाहता है सांवरिया कोई ऐसे भी आ जाए..., मां अंजनी तेरे लाल ने कमाल कर दिया.. संकट मोचन तुम बने सहारे..संकट घड़ी में सबके काज संवारे और लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे..आदि भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकार सुशील ठाकुर ने कीर्तन में अब रंग बरसने वाला है। साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकार दिनेश गोयल ने छाप तिलक सब छीनी रे तोह से नैना मिलाइके और अंगना में खेले री छोटा सा बाला जी भजन गाकर अपनी प्रस्तुति दी। रविवार शाम को श्रद्धालु शिव कुमार ने कोलकाता से लाए फूलों से बाबा का शृंगार किया जिसको सभी देखते ही रह गए। पंडित विनोद शास्त्री ने क्लब के प्रधान नरेश, उप प्रधान राजेश कुमार और अन्य सदस्यों से विशेष पूजन और जोत प्रचंड करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया। कीर्तन के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजू, हिमांशु, हरीश धमीजा, लक्की और अपून सिंगला के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।