फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक वारदात में शामिल बदमाश अदालत में पेश

Tue, 20 May 2014 11:50 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अापराधिक मामलों में संलिप्त शातिर बदमाश बकरवाल को तिहाड़ जेल पुलिस ने न्यायाधीश डीके मित्तल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बकरवाल के नौ जुलाई का अदालत में पुन: पेश होने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह बदमाश 100 से ज्यादा मामलों में शामिल हैं। बकरवाल को तिहाड़ जेल की पुलिस करनाल अदालत में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंची। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अदालत के बाहर पुलिस की पूरी छावनी बनी रही।

बकरवाल को इंद्री में की गई बड़ी डकैती के मामले में पेश किया गया था। बकरवाल ने यह डकैती वर्ष 2011 में की थी। बदमाश बकरवाल पर डकैती, हत्या, लूटपाट आदि अपराधिक मामले दर्ज हैं और बकरवाल विभिन्न आपराधिक मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन


मंगलवार को तिहाड़ जेल की पुलिस कड़ी सुरक्षा के साथ बकरवाल को करनाल अदालत में लेकर पहुंची। इससे पूर्व भी कई बार तिहाड़ जेल की पुलिस बकरवाल को करनाल की अदालत में पेश कर चुकी है। बताया जाता है कि शातिर बदमाश बकरवाल का एक बड़ा गिरोह है, जो कि लूटपाट, डकैती के मामले में शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें