करनाल। शहर थाना क्षेत्र के हांसी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने रिवाल्वर के बट से एक ज्वेलर्स को जख्मी कर लगभग छह लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
जानकारी के मुताबिक हांसी रोड क्षेत्र में मां वैष्णो देवी ज्वेलर्स का मालिक विशाल सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर एक्टिवा स्कूटर से घर जा रहा था।
उसके पास पांच से छह तोला सोना और चांदी के गहने थे। घर के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कूटर रोकने के लिए गोली चला दी। लेकिन मिस फायर होने के कारण विशाल बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने विशाल के सिर पर रिवाल्वर के बट से वारकर जख्मी कर दिया और जेवरात लेकर चलते बने।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शहर की सीमा सील कर सघन छापामारी तेज कर दी है।