फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केमिकल के खाली ड्रमों में आग लगने से 20 ज्यादा धमाके, डरे लोग घरों से निकले

विज्ञापन
.स्क्रेप की दुकान में लगी आग स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मंगल काॅलोनी पार्ट-2 के रिहायशी इलाके में मंगलवार देर रात कबाड़ी की दुकान के खाली केमिकल के ड्रमों में आग लग गई। एक के बाद एक करीब 20 धमाके हुए। आसपास के इलाके में डरे लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल ने माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान संचालक ने ही केमिकल ड्रमों में आग लगाई थी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेश, कृष्ण, अनिल, राजेश और सुल्तान ने बताया कि रिहायशी इलाके में कबाड़ की दुकान है। दुकानदार ने केमिकल से भरे ड्रम खाली जगह पर रखकर देर रात को उनमें आग लगा दी। अचानक धमाके होने लगे। सभी डरकर घरों से बाहर निकल आए। जिस जगह ड्रमों में आग लगाई गई थी उसके नजदीक धान का गोदाम और कई मकान हैं। धमाकों से आग फैलती तो भारी नुकसान हो सकता था। रिहायशी इलाके में ऐसे आग लगाना स्थानीय निवासियों के जीवन से खिलवाड़ है।
विज्ञापन

थाना शहर के प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगाने से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आएगी तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें