फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोर माजरा गुरुकुल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 31 Oct 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। स्वर्गीय चौधरी नाथूराम खोखर की याद में प्रथम ओपन महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गांव बीबीपुर जाटान में वीरवार को रामलीला ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। मोर माजरा गुरुकुल की टीम ने आटा पानीपत की टीम को हराकर प्रथम स्थान और 21 हजार रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

उपविजेता आटा की टीम को 11 हजार रुपये का इनाम मिला। डाहर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 51 सौ रुपये का इनाम जीता। चौथे स्थान पर मोर माजरा गुरुकुल की बी टीम ने 51 सौ रुपये का इनाम जीता। प्रतियोगिता का संचालन जोगिंदर नंबरदार व हीरो देवी ने किया। आयोजक बलवान सिंह खोखर ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों का उत्साह बढ़ाना है। शमशेर सिंह, बलिंद्र, विक्की मेहता, सावन रसूलपुर, प्रिंस, सुशील शेखपुरा, रक्षित खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें