फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बंदरों ने किया छात्रा पर हमला, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत; खाना खाकर छत पर टहलने गई थी युवती

Thu, 13 Jun 2024 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में बंदरों से डर कर छत पर भागी छात्रा की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय कनिका रात को खाना खाकर छत पर टहलने के लिए गई थी।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के जाटो गेट में एक छात्रा बंदरों के कारण घर की छत से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय कनिका रात को खाना खाकर छत पर टहलने के लिए गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान रात को छत पर बंदर आ गए। जिनसे डरकर वह छत से नीचे आने लगी तो उसका पांव छत से फिसल गया। वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दमतोड़ दिया। बता दें कनिका के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कनिका का एक भाई भी है। शहर में बंदरों की बढ़ती तादाद से पुरा शहर परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें