फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदरों का बढ़ा आतंक, लोगों को हो रही पेरशानी

Wed, 17 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बंदरों का बढ़ा आतंक, लोगों को हो रही पेरशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बंदरों की तादाद के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बंदर पूरे दिन गलियों में बैठे रहते हैं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बंदरों के डर से घरों में कैद होकर रह गए हैं।ये बंदर लोगों के हाथ में मौजूद सामान पर झपट पड़ते हैं। कई लोग बंदरों के हमले से घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों राजीव, राजेश, राहुल, रविंद्र, चिंटू ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए खुद जाना पड़ता है। बंदरों के कारण बच्चे अकेले निकलने में असमर्थ हैं। शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरु करवा दिया गया है। शीघ्र ही शहरवासियों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाई जाएगी।
- धर्मबीर सिंह, नगर पालिका सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें