फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सांसद के आवास पर विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए काफी अहम : जगमोहन आनंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर शुक्रवार को शहर विधायक जगमोहन आनंद ने शिविर लगाकर जनसुनवाई की। यहां आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में संवाद का अहम योगदान होता है। जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
विधायक ने कहा कि समस्या चाहे सार्वजनिक हो या निजी, उसका तय समय में निवारण ही सुशासन है। वर्तमान सरकार निरंतर सुशासन के पथ पर कार्य कर रही है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि हर समस्या का निर्धारित समय में हल हो। उनके द्वारा भी प्रतिदिन कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन से सीधे संवाद के लिए उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को ग्रामीण आंचल में रात्रि ठहराव के लिए कहा गया है। सीएम विंडो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मिल रही शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है। जन प्रतिनिधि भी आमजन के बीच निरंतर पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीरता को देखते हुए जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी के चलते आमजन अधिक से अधिक संख्या में जन प्रतिनिधियों के पास अपनी बात रखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमर ठक्कर, भगवान दास अग्गी, राजेश अग्गी, दर्शन सिंह सहगल, मोहित सचदेवा, मोहन लोधी, जगदीश सभरवाल, समीर खुराना, मनमीत बावा, ललित चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें