फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक ने एक करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
गांव बाहरी में गोगामेड़ी वाली गली का  उद्घाटन करते असंध विधायक योगेन्द्र राणा। 
विज्ञापन
असंध। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को करीब एक करोड़ 2.5 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कामों में गांव फफड़ाना में राजकीय पशु औषधालय और गांव डेरा गामा में पशु चिकित्सालय के नवीनीकरण शामिल है।
विज्ञापन

विधायक सबसे पहले गांव फफड़ाना पहुंचे। यहां राजकीय पशु औषधालय के निर्माण कार्य और गांव डेरा गामा में पशु चिकित्सालय के नवीनीकरण कार्य के उद्घाटन के बाद वह बाहरी गांव में गए। यहां गोगामेड़ी वाली गली और पीडब्ल्यूडी रोड से हरिनारायण वाली गली के निर्माण का उद्घाटन किया। झिमरी खेड़ा में गांव की फिरनी और गांव अरडाना में ओढ चौपाल के साैंदर्यीकरण व चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि उन्हें विधानसभा में इस तरह के विकास कार्यों को करके खुशी होती है। गांव फफड़ाना और डेरा गामा में यह पशु औषधालय और चिकित्सालय इस क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा और पशुधन की देखभाल में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने गांव झिमरी खेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, फफड़ाना सरपंच सीमा, डेरा गामा सरपंच अमृत सिंह, बाहरी सरपंच पाला राम, झिमरी खेड़ा सरपंच प्रदीप कुमार और अरडाना सरपंच नीरज रानी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा आदि माैजूद रहे।


राहड़ा गांव की गोशाला को दिए 21 लाख रुपये
विधायक योगेंद्र राणा ने राहड़ा गांव में गोशाला में 21 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस राशि से गोशाला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें