संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी कुडक़ स्थित केएस एग्रो एक्सपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे।
राइस मिल संचालकों ने बिजली की समस्याए, बाहर खड़ी गाडिय़ों में चोरी, तरावड़ी से लेकर कुडक़ तक एक भी स्ट्रीट लाइट न होने की जैसी कई समस्याएं रखीं। जिनका विधायक ने निस्तारण कराने का भरोसा दिया। बैठक में कई चावल निर्यातक व राइस मिल संचालक पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर डबल चाबी बासमती चावल के निर्माता बृज भूषण गोयल, आशु गोयल, पुष्कर गोयल, जीवी राइस मिल के सीएमडी विनीत बंसल, एसआर ओवरसीज के मालिक संजय सिंगला, जीडी ओवरसीज के सीएमडी तिलक राज मक्कड़, श्रीराम फूड्स से प्रमोद सिंगला, श्री राम राइस यूनिट से रविंद्र सिंगला ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी का स्वागत किया। विधायक ने ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में साथ देने के लिए सभी राइस मिलर्स का धन्यवाद किया। इसके बाद चावल निर्यातकों विधायक के समक्ष कई मांगें रखी।
जिसमें मुख्य रूप से बिजली की समस्या, बाहर खड़ी गाडिय़ों में चोरी की वारदातों की समस्या के अलावा तरावड़ी से लेकर कुडक़ तक एक भी स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या भी रखी। विधायक ने बिजली विभाग के एसडीओ को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश देने के साथ-साथ पुलिस विभाग को भी उक्त रोड पर गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। तरावड़ी से कुडक़ तक स्ट्रीट लाईट लगाने का विधायक ने आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता राइस मिलर्स एसोसिएशन के महासचिव राकेश हंस ने की।