फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग से जबरन करवाया काम, तीन उंगलियां कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी की पॉल्ट्री एरिया स्थित एक फैक्टरी में नाबालिग से जबरन मशीन पर काम करवाने का आरोप है जिससे मशीन में हाथ आने से उसकी तीन उंगलियां कट गईं, जबकि उसे मशीन चलाने का अनुभव नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजकुमार ने चौकी इंचार्ज नीलोखेड़ी को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा केशव केएसआई मोटर इंडस्ट्री में मजदूरी करता है। 28 अप्रैल की सुबह उसका नाबालिग बेटा वैभव फैक्टरी में केशव को खाना देने गया था। वहां वैभव को फैक्टरी मालिक जितेंद्र सिंह और उसके बेटे गुनू ने जबरन एसी स्टैंड की लोहे की प्लेटें काटने को कहा। वैभव ने मना किया कि उसे मशीन चलानी नहीं आती तो उन्होंने उसे धमकाया कि अगर उसने काम नहीं किया तो उसके भाई को नौकरी से निकाल देंगे। राजकुमार का कहना है कि घटना के बाद फैक्टरी से सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए ताकि कोई सबूत न मिले। जब परिवार ने सवाल उठाए तो फैक्टरी मालिक ने उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें