फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: गली में पड़ा मिला नाबालिग का शव, प्राइवेट पार्ट से की थी छेड़छाड़, गले में थे निशान

Mon, 30 Jun 2025 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल

सार

हरियाणा के करनाल में एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट से आरोपियों ने छेड़छाड़ की है और उसके गले पर निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
करनाल में नाबालिग की हत्या - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घरौंडा क्षेत्र के चौरा गांव में रविवार रात एक 16 वर्षीय लड़के का शव गांव की एक सुनसान गली में मिला। शुभम रात करीब साढ़े आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के पूर्व सरपंच और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की ने बताया कि मेरा लड़का रोजाना की तरह गांव की डेयरी से दूध लेने गया था। देर तक घर न लौटने पर उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात ग्रामीणों को एक सुनसान गली में लड़के का शव मिला, जहां पास ही दूध का बर्तन भी पड़ा था। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि मेरे लड़के गले पर निशान थे और उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई थी  जिससे हत्या की आशंका है। उन्होंने गांव के पूर्व सरपंच बिल्ले और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया।

घरौंडा थाना के सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोचर्री हाउस भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि लड़के के गले पर निशान मिले हैं, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों में इस घटना से आक्रोश है, और वे जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Magan Suicide Case: पुलिस टीम के हाथ अब भी खाली, आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी से मिले परिजन, मिला आश्वासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें