करनाल। जिला पुलिस की सीआईए वन शाखा ने दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच अवैध पिस्तौल और 18 राउंड बरामद किए हैं। दोनों आरोपी किसी गैंग से जुड़कर वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों की सप्लाई करते थे।
सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर बसंत विहार निवासी आरोपी अमित और विकास नगर निवासी सावन को थाना सेक्टर 32-33 एरिया से गिरफ्तार किया है। दोनों अवैध पिस्तौल लेकर किसी को देने जा रहे थे। पुलिस को दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ काबू कर लिया। रविवार को आरोपियों का मेडिकल करवाया करवाकर आरोपी अमित को जेल भेज दिया और सावन को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद