फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चीनी मिल पर मंत्री का छापा, एमडी समेत 11 मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
करनाल चीनी मिल में रजिस्टर की जांच करते कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को करनाल सहकारी चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चीनी मिल प्रबंध निदेशक समेत 11 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मंत्री ने सख्ती दिखाते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
केबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मिल का रिकॉर्ड लेकर सोमवार को अपने चंडीगढ़ कार्यालय में तलब किया है। इसके लिए मिल के लेखापाल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल का पेराई सीजन किसानों के लिए त्योहार होता है और ऐसे समय में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की ओर से बरती गई लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि मंत्री के पास मिल में बरती जा रही अनियमितताओं की कुछ शिकायतें मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार बाद दोपहर चंडीगढ़ से गोहाना लौट रहे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करनाल में मेरठ रोड स्थित करनाल सहकारी चीनी मिल में पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले किसानों से बातचीत करते हुए मिल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया। किसानों की ओर से मिल परिसर में ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लाने के रास्ते के जर्जर होने की जानकारी दी गई तो सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने तुरंत इस सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद केबिनेट मंत्री प्रशासनिक परिसर में पहुंचे, जहां मिल प्रबंध निदेशक एचसीएस अदिति, तीन स्थायी और आठ अस्थायी अधिकारी, कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को अगेती किस्म का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल व पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल देना सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें