फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार डिग्री नीचे गिरा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में कमी आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान रविवार के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
खेतों में पाला भी जमने लगा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री पर आ गया। पूरे दिन धूप निकलने के बाद भी लोगों ने ठंड महसूस की। शाम के समय हाथ-पैर ठिठुरने लगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने दो दिन में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


दिसंबर माह के पहले दिन ही पाला जमा नजर आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने और पूरे दिन तेज धूप के बाद ठिठुरन बढ़ी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. धीर का कहना है कि इस समय की ठंड गेंहू की पैदावार के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा पहले ही पाला जमने लगा है। इस साल गेहूं की पैदावार अच्छी होनी की उम्मीद है। जितनी ठंड बढ़ेगी उतनी ही गेंहू की पैदावार अच्छी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले दो दिन तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें