फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सप्ताह में छह डिग्री गिरा न्यूनतम तापमानह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शीत लहर के साथ हवा में नमी की अधिकता से शाम को हल्की धुंध भी छाई। जिसके कारण हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई और शहर का एक्यूआई बढ़कर 139 तक पहुंच गया, जो मध्यम श्रेणी में हैं। सोमवार को भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है। रविवार की रात को भी ठिठुरन में और इजाफा हुआ। जिसका असर बाजार पर भी दिखा। समय से पहले बाजार बंद हो गए।
पिछले चार दिनों से लगातार शीतलहर जारी है। रविवार को सुबह से ही मौसम तो साफ रहा लेकिन ठंडी हवाओं के कारण हवा में नमी की मात्रा अधिक हो गई, जिसके कारण शाम को धुंध जैसी स्थिति बनी और हवा का गुणवत्ता सूचकांक 139 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताहभर के तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है, अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सप्ताह में भी अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर आने की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभावित है। जिससे रात्रिकालीन सर्दी में और इजाफा हो सकता है। ठिठुरन भी बढ़ेगी लेकिन मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
हालांकि यह ठंड गेहूं की फसल के लिए अच्छा बताया जा रहा है। य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें