फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रवासियों को पांच किग्रा. का मिलेगा एलपीजी सिलिंडर.. एजेंसियों को स्टॉक के दिए निर्देश

विज्ञापन
हांसी रोड के भगवाड़िया गैस एजेंसी गोदाम के बाहर गैस सिलिंडर लेने के लिए बैठे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रवासी एवं मजदूरों को अब पांच किलोग्राम का छोटा एलपीजी सिलिंडर दिया जाएगा। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने इसे लेकर व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए डीसी उत्तम सिंह ने सभी एजेंसी संचालकों को भी पर्याप्त स्टॉक करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने दावा किया कि फिलहाल एलपीजी की कमी नहीं है लेकिन भविष्य में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए केरोसीन भी मंगवा रहे हैं। छोटा सिलिंडर प्रवासी मजदूर, झुग्गी झोपड़ी व निर्माणाधीन स्थलों पर कार्य करने वाले व रहने वाले प्रवासी मजदूरों को दिया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वे सभी गैस एजेंसी संचालकों व पीएनजी गैस कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर समन्वय बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद भविष्य में यदि जरूरत पड़े तो केरोसिन का स्टॉक भी होना चाहिए। इसके लिए मांग अग्रिम रूप से भेजी जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी गैस कनेक्शन है, वे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर किसी भी गैस एजेंसी से निर्धारित मूल्य का भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ राहुल रैया, डीएफएससी मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
-
दावे से उलट हालात, सिलिंडर की लंबी हो रही कतार
उपायुक्त का दावा है कि 25 दिन बाद गैस सिलिंडर मिल रहा है लेकिन हालात दावे से उल्ट हैं। लोगों को 45 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में एजेंसियों के बाहर लोगों की सिलिंडर के लिए लाइन लंबी होती जा रही है। भगवाड़िया गैस एजेंसी समेत अन्य एजेंसियों पर लोग बरसात में भी सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए।

70 सिलिंडर किए जब्त, दोगुना है स्टॉक

वर्तमान में जिले में कुल 42 गैस एजेंसियों के पास 17117 घरेलू गैस सिलिंडरों का स्टॉक है। जो जिले की दैनिक खपत के मुकाबले दोगुना हैं।डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड विजिट की जा रही है और पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है। कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच करके अब तक 70 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए।



सहायता के लिए हेल्पलाइन

डीएफएससी ने बताया कि किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नागरिक प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 0184-2285963 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

हांसी रोड के भगवाड़िया गैस एजेंसी गोदाम के बाहर गैस सिलिंडर लेने के लिए बैठे उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें