फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 08 Apr 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री एसडीएम रमन गुप्ता ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी। स्वयं
विज्ञापन
इंद्री। नवनियुक्त एसडीएम रमन गुप्ता ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यवसाय करना उचित है लेकिन आमजन की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। एसडीएम ने बाजार का निरीक्षण किया, जहां कई दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायतें सामने आईं। इस पर उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे खुद सड़क से अतिक्रमण हटा लें, यदि नहीं हटाया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका सचिव धर्मबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें