फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं में बढ़ रहा माइग्रेन, बरतें सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 65 मरीज, इनमें 40 महिलाएं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अगर सिर में एक ओर झनझनाहट के साथ तेज दर्द महसूस होता है तो समझ लीजिए आपको माइग्रेन है। ऐसे में तुरंत मनोरोग विशेषज्ञ या न्यूरो विशेषज्ञ से मिलकर अपना इलाज कराएं। सिविल अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 100 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 65 मरीज माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित हैं वहीं, इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता ने बताया कि माइग्रेन एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जो लगभग पांच महिलाओं में से एक और लगभग 15 पुरुषों में से एक को प्रभावित करती है। इसकी शुरुआत वयस्क होने पर ही होती है।
विज्ञापन

माईग्रेन के प्रकार
माइग्रेन कई प्रकार का होता है। इसमें पूर्वाभास युक्त और रहित माइग्रेन, सिरदर्द युक्त व रहित माइग्रेन शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक खतरनाक सिरदर्द युक्त माइग्रेन होता है। जिसमें मरीज के सिर में बार-बार दर्द, जो कि सप्ताह में कई बार होता है। अन्य लोगों में केवल कभी-कभी माइग्रेन होता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माइग्रेन रोगी के लिए कोई एक ही आहार सर्वश्रेष्ठ नहीं होता है, लेकिन संतुलित आहार इस बीमारी में फायदा पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

माइग्रेन के कारण

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट संतोष ने बताया कि तनाव, उत्सुकता, टेंशन, आघात, निराशा, थकावट, खराब नींद, शिफ्ट में कार्य, गलत मुद्रा, गर्दन अथवा कंधे में खिंचाव, शराब पीने, चाय-कॉफी, चाकलेट, खट्टे फल, पनीर का ज्यादा इस्तेमाल और अत्यधिक शोर माइग्रेन के कारण बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें