फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिड-डे मिल वर्कर आज करेंंगी शिक्षा मंत्री निवास का घेराव

Sun, 03 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मंत्री का आवास घेराव के पोस्टर दिखाती मिड-डे मील वर्कर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लंबित मांगों को लेकर मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के निवास का घेराव करने की घोषणा की है। घेराव कार्यक्रम को लेकर यूनियन के पदाधिकारी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसके लिए जिले में टीमें सरकारी स्कूलों व वर्कर्स के घरों में जाकर संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। वहीं, यूनियन की ओर से जारी पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।
जिला प्रधान नीलम भट्टी, जिला सचिव कविता शर्मा व कोषाध्यक्ष शरबती ने बताया कि मिड-डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन 26,000, पक्की नौकरी, पूरे साल का वेतन, सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल, तीन लाख रुपये की ग्रेजुटी, सेवानिवृत्ति पर दस हजार पेंशन, हर महीने दो छुट्टियां, दो हजार रुपये वर्दी भत्ता, ईएसआई ईपीएफ की सुविधा के लिए वर्कर्स लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे सरकार से कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। उनकी मांगें मानने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन बाद में पूरी नहीं की। सरकार वर्कर्स की मांग नजरअंदाज कर रही हैं। जिसके बाद यूनियन ने संघर्ष कड़ा करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पिछले महीने प्रदेश के सभी 90 विधायकों व मंत्रियों को यूनियन की ओर से मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद वर्कर्स की कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे वर्कर्स में भारी रोष है। इसके बाद अब राज्य कमेटी ने प्रदेश भर की मिड-डे मील वर्कर्स के साथ तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षामंत्री निवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी यदि समाधान नहीं होता तो आंदोलन और बड़ा व कड़ा किया जाएगा। ऐसे में यूनियन हड़ताल का निर्णय भी ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें