फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मच्छर का लार्वा मिलने पर 57 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बीते दो दिनों में जिले भर में 78 नए घर लार्वा पॉजिटिव पाए गए। 57 को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में कुल 7,03,687 घरों की जांच की जा चुकी है। 3,532 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 1,403 नोटिस जारी किए हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला स्तर पर नियमित समीक्षा भी की जा रही है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें और विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें