करनाल। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले में महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय करनाल की प्रदर्शनी द्वितीय स्थान पर रही है। बुधवार को एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने शिक्षा विस्तार निदेशक डॉ विजय पाल यादव को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि किसानों के लिए बागवानी की खेती आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने की दिशा में बहुत महत्पवूर्ण साबित हो रही है। केंद्र व राज्य सरकार भी बागवानी खेती को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि किसान परपंरागत खेती से विमुख होकर बागवानी खेती की ओर तेजी से बढ़े। किसानों के येहन में आने वाले हर प्रश्न का उत्तर वैज्ञानिक देते हैं।
हिसार कृषि मेला में एमएचयू के स्टॉल का मुख्य आकर्षण बागवानी में ड्रोन का उपयोग, मशरूम की खेती, सब्जी में प्रो ट्रे या प्लग नर्सरी उत्पादन और मधुमक्खी पालन थे। सजावटी पौधों के नर्सरी व्यवसाय, फूलों की खेती और सूखे फूलों के फोटो फ्रेम, सौंदर्यीकरण वस्तुओं, राल कला और हर्बल रंग बनाने के माध्यम से फूलों में मूल्य संवर्धन का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कुलसचिव सुरेश सैनी भी मौजूद रहे।