माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में फ्लोरिकल्चर विभाग की ओर से बुधवार को पुष्पोत्सव का आयोजन किया गया। सर्दियों के सीजन के फूलों का प्रदर्शन किया गया। शुष्क फूलों से बनी कलाकृतियां जैसे फोटो प्रेम, सजावटी टोकरियां, ग्रीटिंग कार्ड, टेरिरियम बानसाइ, डिस गार्डन आदि दिखाई गईं। प्रदर्शनी का उद्देश्य फूलों से विभिन्न उत्पाद बनाकर उद्यमी बनने के प्रति जागरूक करना रहा।
पंजाब विश्वविद्यालय के बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना भटनागर सहित करीब 40 विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी और संस्था का भ्रमण किया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा और राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के निदेशक डॉ. एनएच मोहन ने भाग लिया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को फ्लोरिकल्चर में उद्यमिता के विभिन्न अवसरों के संबंध में अवगत कराया।
एनबीएजीआर के निदेशक डॉ. एनएच मोहन, बागवानी महाविद्यालय डीन डॉ. देवराज, रजिस्ट्रार डॉ. सुरेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो रंजन गुप्ता, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. विजय पाल यादव, डिप्टी रजिस्ट्रार संजीव जोशी, ईओ सुरेश सैनी, एक्सईएन अनुज आदि मौजूद रहे।